भारत

गंभीर चक्रवाती तूफान दाना कल देर रात या शुक्रवार तड़के तक ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों भि‍तरकनिका और धामरा के बीच दस्‍तक दे सकता

गंभीर चक्रवाती तूफान दाना कल देर रात या शुक्रवार तड़के तक ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों भि‍तरकनिका और धामरा के बीच दस्‍तक दे सकता है। इस दौरान एक सौ से एक सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। ओडिशा में केन्‍द्रपाडा जिले के भितरकनिका राष्‍ट्रीय उद्यान पर चक्रवात के असर की आशंका को देखते हुए वन विभाग वन्‍य जीवों और वनस्‍पतियों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय कर रहा है।

ओडिशा सरकार ने भीषण चक्रवाती तूफान के मद्देनजर तटीय जिलों जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित रूप से प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है और आज शाम तक पूरा होने की संभावना है। तटीय और पड़ोसी 14 जिलों के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आज से तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। डॉक्टरों और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत और अमरीका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय वार्ता शुरू की

भारत और अमरीका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय वार्ता…

3 मिनट ago

ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद और साइबर खतरों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की दिल्‍ली बैठक में आतंकवाद,…

37 मिनट ago

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के PoK पर दिए बयान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर के हालात पर पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ़ की…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री…

52 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से…

54 मिनट ago

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का आठवां संस्करण लॉन्च किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने 23 जून 2026 को नई दिल्ली में…

56 मिनट ago