संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की अंतर्राष्ट्रीय शाखा, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने आज एक अभूतपूर्व पहल पर सहयोग के लिए एक गोपनीयता समझौते (एनडीए) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत में आने वाले धन को बदलना है। यह साझेदारी दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के लिए एक निर्बाध, सुरक्षित और किफायती धन प्रेषण चैनल बनाने हेतु एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यूपीआई) और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) इंटरकनेक्शन प्लेटफ़ॉर्म (आईपी) की शक्ति का लाभ उठाएगी।
यह सहयोग सीमा-पार भुगतान सेवाओं के आधुनिकीकरण और लाखों भारतीयों के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूपीआई को डाक नेटवर्क के साथ एकीकृत करके, इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक प्रेषण विधियों का एक सुविधाजनक और सुलभ विकल्प प्रदान करना, लागत कम करना और प्रेषकों और लाभार्थियों के लिए दक्षता में सुधार करना है।
इस सहयोग के प्रमुख लाभों में शामिल हैं:
डाक विभाग के अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं वैश्विक व्यापार उप महानिदेशक एल.के. दाश ने कहा, “इस अभिनव परियोजना पर एनआईपीएल के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। यह सहयोग प्रवासी भारतीयों सहित सभी नागरिकों को सुलभ और किफायती वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यूपीयू इंटरकनेक्शन प्लेटफ़ॉर्म और यूपीआई नेटवर्क का लाभ उठाकर, हमें विश्वास है कि हम एक वास्तविक परिवर्तनकारी धन प्रेषण समाधान तैयार कर सकते हैं।”
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, “एनआईपीएल वैश्विक स्तर पर यूपीआई की पहुँच बढ़ाने और निर्बाध सीमा-पार भुगतान को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि डाक विभाग के साथ यह साझेदारी वित्तीय समावेशन के महत्वपूर्ण अवसरों को खोलेगी और दुनिया भर में लाखों भारतीयों के धन प्रेषण अनुभव को बेहतर बनाएगी।”
साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरूद्ध भारत की लड़ाई सुदृढ़ करने की दिशा में…
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज अमरीका के वाशिंगटन में रक्षा खरीद और रखरखाव के…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…
आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया क्षेत्र में कई सप्ताह के संघर्ष को समाप्त…