भारत

DFS सचिव ने NCLT में लंबित मामलों को निपटाने में पब्लिक सेक्टर बैंकों की प्रगति के निरीक्षण पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) सचिव एम. नागराजू ने आज राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में लंबित मामलों को निपटाने में पब्लिक सेक्टर बैंकों की प्रगति के निरीक्षण पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा में दिवालियापन समाधान प्रक्रिया की प्रभावशीलता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनुवर्ती कार्रवाई शामिल थी। बैठक में वित्तीय सेवाएं विभाग, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड और पब्लिक सेक्टर बैंकों के शीर्ष प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एनसीएलटी में दाखिले के लिए लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैंकों को सलाह दी गई कि वे सीआईआरपी आवेदन दाखिल करने में देरी कम करके, गैर-जरूरी स्थगन मांगने से बचें और साथ ही रिकवरी के अन्य रास्ते खुले रखकर समाधान प्रक्रिया में तेजी लाएं। बैंकों के अधिवक्ताओं को विरोधी पक्षों की ओर से ओछे तरीके से कार्यवाही में देरी करने के किसी भी प्रयास का विरोध करना चाहिए।

यह भी जानकारी दी गई कि पिछली समीक्षा के बाद से बैंकों की ओर से वसूली के अंतर्गत विभिन्न तंत्रों के जरिए कुछ खातों का समाधान किया गया है। डीएफएस ने बैंक प्रबंधनों से अपने शीर्ष बीस मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करने और उन खातों की निगरानी करने का अनुरोध किया, जहां समाधान योजनाएं तीन महीने से भी अधिक समय से क्रेडिटर्स की कमिटी (सीओसी) के पास विचार के लिए लंबित हैं। इसके अतिरिक्त, बैंकों से कहा गया कि वे बिना समय गंवाए समाधान प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए स्थगन आदेशों को रद्द करवाने पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

बैठक समन्वित प्रयासों के जरिए रिकवरी फ्रेमवर्क को सुदृढ़ करने तथा अधिक मजबूत और कुशल समाधान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के संदेश के साथ पूरी हुई।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

11 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

11 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

11 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

11 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago