बिज़नेस

DFS सचिव ने बैंकों से PMJDY खाताधारकों के लिए समयबद्ध तरीके से पुनः केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए सभी साधनों, विशेष रूप से डिजिटल का उपयोग करने का आग्रह किया

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खाताधारकों के लिए अपने ग्राहक को जानिए (पुनः केवाईसी) प्रक्रिया दोबारा लागू करने के लिए सभी हितधारकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

पीएमजेडीवाई को 2014 में लॉन्च किया गया था और अगस्त 2014 से दिसंबर 2014 की अवधि के दौरान मिशन मोड में लगभग 10.5 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते खोले गए थे। इन पीएमजेडीवाई खातों का अब 10 वर्षों के बाद आवधिक अद्यतन या पुनः केवाईसी होगा।

बैठक के दौरान, एम. नागराजू ने पुनः-केवाईसी करने के लिए सभी चैनलों जैसे एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य उपलब्ध डिजिटल चैनलों के माध्यम से सभी साधनों – जैसे कि फिंगरप्रिंट, चेहरे की पहचान, केवाईसी दस्तावेजों में कोई बदलाव न होने पर घोषणा पत्र लेना आदि का उपयोग करने का सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि बैंकों को अन्य सहकर्मी बैंकों की सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए।

एम. नागराजू ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी/यूटीएलबीसी) के साथ-साथ अग्रणी जिला प्रबंधकों (एलडीएम) की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें अभियान के रूप में पुनः केवाईसी कराने के लिए लोगों को प्रेरित करने में राज्य/जिला प्रशासन/ग्राम पंचायतों की सहायता लेनी चाहिए।

एम. नागराजू ने बैंकों से आग्रह किया कि वे पीएमजेडीवाई योजना के शुभारंभ के दौरान दिखाए गए उत्साह के साथ काम करें और ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए री-केवाईसी के कार्य को मिशन मोड में पूरा करें। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध तरीके से री-केवाईसी को पूरा करने के लिए जहाँ भी आवश्यक हो, अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करें।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

5 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

7 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

7 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

7 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

7 घंटे ago