बिज़नेस

डीजीसीए ने एयरबस ए 320 श्रृंखला के विमानों की सभी उड़ानों पर तत्‍काल रोक लगाने के आदेश दिये

नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने एयरबस ए 320 श्रृंखला के विमानों की सभी उड़ानों पर तत्‍काल रोक लगाने के आदेश दिये हैं। एयरबस ए318, ए319, ए320 और ए321 विमानों की निर्धारित जाँच और सुधार प्रक्रिया पूरी होने तक विमानन कंपनियां इन विमानों की उड़ानें संचालित नहीं कर सकेंगी।

निर्माता कंपनी एयरबस ने दुनिया भर में अपने ए320 बेड़े के हज़ारों विमानों की तत्काल मरम्मत के आदेश दिये है। एयरबस ने ए320 विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद यह आदेश जारी किया है।

डीजीसीए ने कहा कि कोई भी विमान आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना उड़ान नहीं भर सकता इंडिगो और एयर इंडिया श्रेणी के 350 से अधिक विमानो का संचालन करती है। देश में मौजूद इन विमान के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए कुछ समय के लिए इन्हें जमीन पर उतरना पड़ेगा, जिससे उड़ानों के संचालक पर असर पड़ सकता है वहीं एयर इंडिया ने कहा कि उसके इंजीनियरों ए-320 विमानों पर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट का काम दुनिया भर में लगातार कर रहे हैं। एयर इंडिया ने बताया कि कुछ उड़ने थोड़ी देर से चल सकती हैं या उनके समय में बदलाव भी किया जा सकता है। कंपनी ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उसकी वेबसाइट पर या फिर 011-69329333 और 0 1 1 69329999 पर उड़ान की ताजा स्थिति जांच लेने का अनुरोध किया है।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

10 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

10 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

10 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

12 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

12 घंटे ago