भारत

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) भी दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने के लिए छूट देने वाली सरकार की योजना में शामिल

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने की सरकार की योजना के तहत, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) और डीआईसीवी, जो भारत बेंज ब्रांड की मालिक है, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत, ओईएम इस योजना के तहत खरीदे गए पात्र ट्रकों और बसों की एक्स-शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत की छूट देगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में, छूट की सीमा उतनी ही होगी जितनी उसी सकल वाहन भार (जीवीडब्‍ल्‍यू) श्रेणी वाले आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) वाहन पर मिलती है।

इस योजना के अंतर्गत भाग लेने वाले वाहन निर्माताओं (ओईएम) की तरफ़ से दी जाने वाली 8 प्रतिशत छूट के अलावा, केन्‍द्र सरकार 5 वर्ष तक 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और हर महीने तय ईंधन वाउचर देगी। इस योजना में भाग लेने वाली राज्य सरकारें पात्र लाभार्थियों को 10 वर्ष तक मोटर वाहन कर पर 100 प्रतिशत तक छूट और पंजीकरण शुल्‍क माफ़ करेंगी।

इससे पहले, अशोक लेलैंड, स्विच मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसएमएल महिंद्रा भी इस योजना को लागू करने के लिए सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर कर चुके हैं। ट्रक एवं बस बाजार में इन कंपनियों की कुल हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत है, जिससे इस योजना के प्रभावी और व्यापक क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध होता है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

9 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

23 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

24 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

24 घंटे ago