insamachar

आज की ताजा खबर

Direct exports and imports from Vizhinjam seaport in Kerala begin today.
बिज़नेस

केरलम में विझिंजम समुद्री बंदरगाह से आज से सीधा निर्यात और आयात शुरू

केरलम में विझिंजम समुद्री बंदरगाह से आज से सीधा निर्यात और आयात शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन आज इस सेवा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल मुख्य अतिथि होंगे।

विझिंजम समुंद्री बंदरगाह अब तक मुख्य रूप से एक अंतराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट केन्द्र के तौर पर काम कर रहा था, जहाँ मदरशिप कहे जाने वाले बड़े जहाजों से आने वाले कंटेनर को आगे ले जाने के लिए छोटे जहाजों में स्थानान्तरित किया जाता था। इस बंदरगाह को 17 जुलाई को निर्यात और आयात के लिए मंज़ूरी मिली थी। शुरुआत में विझिंजम बंदरगाह से सिर्फ़ फुल-कंटेनर-लोड कार्गो का आयात-निर्यात होगा। इस बंदरगाह का पिछले वर्ष 2 मई को उद्घाटन किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *