भारत

दीपों का त्यौहार दीपावली आज समूचे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है

दीपों का पर्व दीपावली आज समूचे देश में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार मंदिरों, घरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी करके मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। देश भर में अलग-अलग स्थानों में शहरों की सड़कों और बाजारों को रंग-बिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है।

उत्‍तर प्रदेश में दीपावली उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है। चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं, मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान यहां काफी समय बिताया था, प्रमुख इमारतें और मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है। लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोरों पर है और धन की देवी के स्वागत में रंगोली बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने के 1 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्री राम लला मंदिर का आशीर्वाद लेंगे, वे अयोध्या में निषाद बस्ती जाकर लोगों को दीपावली की बधाई देंगे बाद में मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे जहां वे वन टांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाएंगे। वे दशकों से गोरखपुर और आसपास के घने जंगलों में रहने वाले इन आदिवासियों के साथ दीपावली पर्व मनाते आ रहे हैं, बाद में मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में दीपदान करेंगे।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि दिवाली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। जिसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रार्थना की कि यह दिवाली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। उन्होंने देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की कि वे सभी पर शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कामना की कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन को सद्भावना, प्रसन्‍नता और समृद्धि‍ के प्रकाश से जगमगाएगा। प्रधानमंत्री ने समूचे देश में सकारात्‍मकता की भावना के प्रसार की भी कामना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देशवासियों को दिवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

56 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

4 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

4 घंटे ago