डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की उपस्थिति में, भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा।
डोनाल्ड ट्रंप सत्ता की आधिकारिक हस्तांतरण के दौरान समारोह को संबोधित भी करेंगे। जे. डी. वैंस को उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। अनेक विदेशी राजनेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।
इनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नईब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और पालैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेज मोराविक शामिल हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कल रात वाशिंगटन डीसी में विजय रैली में 78 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन हस्ताक्षर किए जाने वाले कार्यकारी आदेशों का भी उल्लेख किया।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…