भारत

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के कपाट पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ खुले

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में, आज बद्रीनाथ धाम के कपाट पारंपरिक अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। इसके साथ ही, अब उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारो धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं।

सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर धाम, जय बद्रीनाथ विशाल के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

सुरक्षा, स्वास्थ्य, ठहरने और यातयात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को और बेहतर किया गया है। साथ ही धाम तक पहुंचने वाले मार्गों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड की तैनाती भी बढ़ाई गई है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। राज्य सरकार ने भी सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान उत्तराखंड को पवित्र और स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

3 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

4 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

4 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

4 घंटे ago