आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 मई 2025

अखबारों ने पाकिस्‍तान पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- पाकिस्‍तान पर तीन प्रहार- आयात और बंदरगाह बंद, डाक पार्सल पर भी रोक। वीर अर्जुन और जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- भारत ने प्रत्‍यक्ष और परोक्ष आयात पर तत्‍काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया। दैनिक भास्‍कर की खबर है- भारत के खौफ से पांच हजार करोड़ फूंक चुका है पाकिस्‍तान। नवभारत टाइम्‍स और राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- बाज नहीं आ रहा है पाकिस्‍तान, एलओसी पर नौ रातों से फायरिंग।

दैनिक ट्रिब्‍यून, राष्‍ट्रीय सहारा और नवभारत टाइम्‍स ने जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मिलने का समाचार सचित्र दिया है।

हरिभूमि के अनुसार- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नहीं करेंगे रूस की यात्रा, विक्‍ट्री परेड के लिए मिला था निमंत्रण।

अमर उजाला के कारोबार पन्‍ने की सुर्खी है- विदेशी निवेशकों ने इस हफ्ते किया, दस हजार करोड़ रूपये का निवेश। पंजाब केसरी की खबर है- एसबीआई का मुनाफा मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत घटा, कुल 18 हजार छह सौ 43 करोड़ रूपये रहा।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार डॉक्‍टर पूनम गुप्‍ता बनीं-रिजर्व बैंक की डिप्‍टी गवर्नर।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

4 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

4 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

4 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

16 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

16 घंटे ago