भारत

DOPPW ने 1 से 31 जुलाई तक CPENGRAMS पर लंबित पारिवारिक पेंशन मामलों का समाधान करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के एक भाग के रूप में, ऑनलाइन पोर्टल, केन्द्रीयकृत पेंशन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीईएनजीआरएएमएस) पर लंबित पारिवारिक पेंशन मामलों के समय पर निवारण के लिए 01 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक मिशन मोड में एक विशेष अभियान शुरू किया है ।

भारतीय रेलवे में उपर्युक्त पहल के एक भाग के रूप में दिनांक 01.07.2024 से विशेष अभियान को अधिक उत्साह और व्यापक लक्ष्य के साथ शुरू किया गया।

भारतीय रेलवे में यह अभियान बहुत अधिक सफल रहा है। भारतीय रेलवे के विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारी इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। लक्ष्य प्राप्ति में ऊपर से नीचे तक सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं और यह सभी नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि 31.07.2024 तक रेलवे ने पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) द्वारा साझा किए गए कुल 72 मामलों में से 70 मामलों का निपटारा कर दिया है।

कुछ सफलता की कहानियां, जहां पारिवारिक पेंशन शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण किया गया है, निम्नानुसार हैं:

i) कविता रानी (सुभाष नगर, उत्तर प्रदेश) की शिकायत – “पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) में संशोधन”

स्वर्गीय तिलक राज की पत्नी कविता रानी ने केन्द्रीयकृत पेंशन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीईएनजीआरएएमएस) पोर्टल पर दिनांक 05.06.204 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें सही पारिवारिक पेंशन नहीं मिल रही है और उन्होंने अपने पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) में संशोधन के लिए अनुरोध किया था। उनके मामले को चल रहे विशेष अभियान में शामिल किया गया और सक्रिय रूप से निगरानी की गई। अंत में, उन्हें वित्तीय राहत प्रदान करते हुए 10.06.2024 को उनका संशोधित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया। उनकी शिकायत का निवारण बहुत ही कम समय यानी केवल 5 दिनों में ही कर दिया गया।

ii) संदीप कुमार ( शाहदरा, दिल्ली) की शिकायत – “पारिवारिक पेंशन में मंहगाई भात्ता (डीए) बकाया को शामिल करना”

संदीप कुमार ने 05.06.2024 को केन्द्रीयकृत पेंशन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीईएनजीआरएएमएस) पोर्टल पर अपनी मां आरती की ओर से पारिवारिक पेंशन में मंहगाई भत्ता (डीए) एरियर को शामिल करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मामले को चल रहे विशेष अभियान में शामिल किया गया और सक्रिय रूप से निगरानी की गई। अंत में, 04.07.2024 को शिकायत का निपटारा किया गया, जिसमें कहा गया कि एबी नंबर 00784 दिनांक 25.06.2024 के माध्यम से पारित डीसीआरजी का अंतर 47460 रुपये है और डीए एरियर जुलाई 2024 के पेंशन क्रम में जारी किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने महाराष्ट्र में एनएच-160ए के घोटी–त्रिंबक (मोखादा)–जव्हार–मनोऱ–पालघर खंड के पुनर्विकास और उन्नयन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कल महाराष्ट्र में…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देहरादून स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज देहरादून स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के…

2 घंटे ago