बिज़नेस

DPIIT और एस्टी लॉडर कंपनियों ने भारत में उन्नत सौंदर्य नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए साझेदारी की

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) और द एस्टे लॉडर कंपनीज इंक (ईएलसी) ने भारत के तेजी से बढ़ते सौंदर्य और निजी देखभाल उद्योग में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना और उभरते सौंदर्य ब्रांडों को जरूरी संसाधन और सहयोग प्रदान करना है।

यह सहयोग स्टार्टअप इंडिया के राष्ट्रीय मंच को ईएलसी के प्रमुख उद्यमशीलता कार्यक्रम, ब्यूटीएंडयूइंडिया के साथ एकीकृत करेगा। यह पहल स्टार्टअप को फंडिंग, मेंटरशिप, उद्योग की जानकारी और सौंदर्य विशेषज्ञों के वैश्विक नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, ईएलसी ने ब्यूटीएंडयूइंडिया के विस्तार की घोषणा की, जिसमें महिलाओं की ओर से स्थापित स्टार्टअप को सहयोग देने के लिए समर्पित एक नई श्रेणी शुरू की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा, “भारत का सौंदर्य उद्योग एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, और इस तरह के सहयोग नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम भारत में उभरते सौंदर्य ब्रांडों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए एस्टे लॉडर कंपनियों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं”।

एस्टे लॉडर कंपनीज इंडिया के महाप्रबंधक रोहन वजीरल्ली ने कहा, “ब्यूटीएंडयूइंडिया के माध्यम से, ईएलसी ने भारत में सौंदर्य के भविष्य को आकार देने वाले संस्थापकों और नवाचारों का सहयोग करने का एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। हमें महिलाओं की ओर से स्थापित स्टार्टअप के लिए एक समर्पित श्रेणी जोड़ने पर गर्व है, जो भारत में हमारे कारोबार, उद्योग और समुदायों में महिलाओं की उन्नति और नेतृत्व को प्रोत्साहन देने के हमारे दीर्घकालिक मिशन को दर्शाता है”।

समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल और द एस्टे लॉडर कंपनीज इंडिया के महाप्रबंधक रोहन वजीरल्ली ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

10 मिनट ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

3 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

3 घंटे ago