बिज़नेस

DPIIT ने भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ITC के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारी की

उद्यमिता और नवाचार को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत के अग्रणी व्‍यापार समूहों में से एक आईटीसी लिमिटेड के साथ अहम साझेदारी की है।

यह सहयोग देश भर में स्टार्टअप्स के लिए सुगठित बाजार सृजित करने और स्टार्टअप विकास तथा तकनीकी प्रगति में तेजी लाने के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।

यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) विशेष रूप से गतिशील साझेदारी का माहौल तैयार करेगा जिसमें आईटीसी के व्यापक बाजार नेटवर्क के विशाल अनुभव और विशेषज्ञता देश भर में स्टार्टअप्स को सहयोग देने में डीपीआईआईटी की पहल का पूरक बनेगी।

साझेदारी के तहत आईटीसी, विनिर्माण निष्पादन प्रणालियों (एमईएस) के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, विनिर्माण स्थलों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा अवसरों का संयोजन, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्टार्टअप समाधान उपलब्‍ध कराएगा।

इस प्रो-स्टार्टअप पहल के बारे में जानकारी देते हुए डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यह भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के साथ संरेखित है। इसके अलावा यह नवाचार-आधारित उद्यमिता द्वारा समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देकर विजन 2047 की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। संजीव ने कहा कि हम स्टार्टअप के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आकलन योग्‍य समाधान और परिवर्तनकारी विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।

आईटीसी कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन स्टार्टअप और आईटीसी दोनों का महत्‍व बढ़ाएगा। यह डिजिटल उपयोग से भविष्य उपयोगी विनिर्माण और परिचालन उत्कृष्टता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही इससे आईटीसी के संधारणीय विस्तार के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित होगा।

Editor

Recent Posts

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से 19 महीने के नर चीते की मौत को गंभीरता से लिया

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से…

3 घंटे ago

DRI ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर दो अभियानों में 13.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 55,000 ई-सिगरेट जब्त कीं

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए…

3 घंटे ago

DRI ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 45 जीवित सरीसृप बरामद किया; दो गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान…

3 घंटे ago

भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (PTA) के लिए बातचीत शुरू की, कार्य क्षेत्र शर्तों पर हस्ताक्षर किए

मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्‍यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी…

3 घंटे ago

एग्जिट पोल से इस्राएल के संसदीय चुनाव में गतिरोध के संकेत, गठबंधन की सरकार बनने की संभावना

इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते…

5 घंटे ago