बिज़नेस

DPIIT “मेक इन इंडिया” को और अधिक बढ़ावा देने हेतु जन विश्वास 2.0 पर काम कर रहा

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) देश में व्यापक रूप से व्यापार में सुगमता का माहौल हासिल करने के उद्देश्य से जन विश्वास 2.0 विधेयक लाने हेतु सरकार के विभिन्न विभागों के लगभग 100 नियमों व कानूनों पर काम कर रहा है। यह कार्य वर्तमान सरकार के पहले 100 दिनों की प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में किया जा रहा है। “मेक इन इंडिया” पहल का समर्थन करने हेतु, भारत सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2023 लागू किया है। कुल 42 केन्द्रीय अधिनियमों में छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक घोषित करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ, इस अधिनियम ने 19 मंत्रालयों/विभागों के 183 आपराधिक प्रावधानों को समाप्त किया है।

जन विश्वास विधेयक की समीक्षा करने वाली संयुक्त संसदीय समिति ने भारत के नियामक ढांचे के निरंतर आधुनिकीकरण को सुनिश्चित करने हेतु इस कवायद को अन्य अधिनियमों तक विस्तारित करने की सिफारिश की है। जन विश्वास अधिनियम में छोटी तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक त्रुटियों के लिए दीवानी दंडों और प्रशासनिक कार्रवाइयों का प्रावधान है, जिससे आपराधिक दंड का भय कम हो जाता है और देश में व्यापार की सुगमता एवं जीवन जीने की आसानी में वृद्धि होती है।

जन विश्वास अधिनियम का एक मुख्य उद्देश्य उन पुराने प्रावधानों को समाप्त करना है, जो अब विकसित हो रहे तकनीकी एवं व्यावसायिक माहौल की दृष्टि से उपयुक्त नहीं हैं। यह व्यापक सुधार न केवल सरकार और न्यायपालिका के लिए समय एवं लागत की बचत करता है बल्कि अनावश्यक कानूनी बाधाओं को कम करके व्यावसायियों एवं उद्यमियों के लिए अधिक अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देता है।

यह अधिनियम 27 जुलाई, 2023 को लोकसभा द्वारा तथा 2 अगस्त, 2023 को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था तथा इसे 11 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति की सहमति मिली थी। इस अधिनियम का उद्देश्य व्यवसाय जगत एवं आम नागरिकों में विश्वास को बढ़ावा देना, कानूनी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और न्यायपालिका के बोझ को कम करना है। गैर-आपराधिक बनाने का यह प्रयास गंभीर उल्लंघनों के लिए कठोर दंड को बनाए रखते हुए विभिन्न दंडों को अपराधों की गंभीरता के अनुपात में रखा जाना सुनिश्चित करता है। यह भारत के नियामक ढांचे को वैश्विक व्यापार मानकों के साथ अनुरूप ढालते हुए, निवेशकों के विश्वास को बढ़ावा देने और सुचारू व्यापार संचालन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

42 मिनट ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

43 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

1 घंटा ago