भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की समय सीमा में विस्तार की घोषणा की; अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ाई गई

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश भर में युवा प्रतिभागियों के भारी उत्साह और प्रतिक्रिया को देखते हुए विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की समय सीमा 10 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाने की घोषणा की है। युवा प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए माई भारत प्लेटफॉर्म ( www.mybharat.gov.in ) पर जा सकते हैं।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 18 नवंबर, 2024 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 को “विकसित भारत युवा नेता संवाद” के रूप में परिवर्तित करने की घोषणा की और युवाओं को विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल भारत के भविष्य को स्वरुप देने में युवाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाती है।

विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उन सभी युवाओं (15-29 वर्ष की आयु के) के लिए खुला है जो विकसित भारत के लिए अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत के युवाओं को इस अविश्वसनीय अवसर में भाग लेने और अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी 11 से 12 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

6 घंटे ago