भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने एसएआई आरसी एलएनसीपीई में नवनिर्मित 300 बिस्तरों वाले लड़कियों के छात्रावास का उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिला एथलीटों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। मंत्री महोदय ने ये बात तिरुवनंतपुरम में एसएआई आरसी एलएनसीपीई में नवनिर्मित 300 बिस्तरों वाले लड़कियों के छात्रावास का उद्घाटन करते समय कही। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये हमारी युवा महिला एथलीटों के भविष्य में एक महत्वपूर्ण निवेश को दर्शाता है। उन्होंने ये भी उल्‍लेख किया कि भारत 2036 ओलंपिक्‍स में पदक तालिका में शीर्ष 10 में स्थान पाने का लक्ष्य बना रहा है।

मंत्री महोदय ने खिलाड़ियों से खेलों को केवल सरकारी नौकरी पाने का रास्ता न समझने का आग्रह किया और इस बात पर बल दिया कि उन्हें देश के लिए खेलना चाहिए, पदक जीतना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच प्रणों को दोहराते हुए कहा कि पदक जीतना न केवल व्यक्ति और उसके प्रियजनों के लिए, बल्कि ये पूरे देश के लिए सम्मान की बात है, जो सामूहिक रूप से ऐसी उपलब्धियों पर गर्व करता है।

इस छात्रावास का निर्माण खेलो इंडिया निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उन्नयन के तहत किया गया है। मेसर्स डब्‍ल्‍यूएपीसीओएस को दी गई इस परियोजना को पूरा करने में 32.88 करोड़ रुपये की लागत आई है। 2014 से खेलो इंडिया योजना ने 202 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 121 अतिरिक्त परियोजनाएं अभी चल रही हैं।

पंचकोणीय आकार में डिज़ाइन किए गए इस छात्रावास में पांच ब्लॉक हैं, जिनमें से प्रत्येक में भूतल और तीन मंज़िलें हैं। यह नवीन वास्तुकला एक जीवंत और स्वागत करने वाले वातावरण को बढ़ावा देते हुए स्थान के उपयोग को बढ़ाती है। इसमें एक केंद्रीकृत रसोई शामिल है, जो 108 भोजन करने वाले मेहमानों की सेवा करने में सक्षम है, साथ ही भंडारण कक्ष, स्टाफ डॉरमेट्री और अलग धुलाई स्‍थान की भी सुविधाएं हैं।

इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, केंद्रीय मंत्री ने ओलंपिक, एशियाड और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्‍मानित खिलाडि़यों में अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मिनी थॉमस, एस ओमनकुमारी, गीथू अन्ना जोस, साजी थॉमस और वी दीजू शामिल थे।

इस अवसर पर एसएआई आरसी एलएनसीपीई के प्रिंसिपल और रीजनल हेड डॉ. जी. किशोर और के.एम. बीनामोल भी मौजूद थे। डॉ. जी. किशोर ने समारोह में इसके परिसर और इसकी उपलब्धियों के बारे में विस्‍तार से बताया।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

भारत ने दोहराया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य तथा अभिन्न अंग है और…

6 घंटे ago

संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍पष्‍ट किया- हर लापता व्‍यक्ति के संबंध में तत्‍काल प्राथमिकी दर्ज होना जरूरी

सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज…

11 घंटे ago

MSME मंत्रालय और DPIIT ने भारत के जीआई उत्पादों के व्यावसायीकरण और वैश्विक बाजार तक पहुंच को गति देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश की भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों की समृद्ध…

11 घंटे ago

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज घनघोर वर्षा का रेड अलर्ट…

14 घंटे ago

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई और 570 घायल

पश्चिमी कोलंबिया में कल 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो…

14 घंटे ago