भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कैनडा, मेक्सिको और फ्रांस के विदेशमंत्रियों के साथ मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने आज कनाडा में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने इस आयोजन की मेजबानी के लिए सुश्री आनंद को बधाई दी और नए रोडमैप 2025 के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत इस द्विपक्षीय साझेदारी के और अधिक सुदृढ़ होने की आशा करता है।

डॉ. जयशंकर ने मेक्सिको के विदेश मंत्री डॉ. जुआन रामोन डे ला फुएंते से भी मुलाकात की और व्यापार, वाणिज्य, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर से मुलाकात में, डॉ. जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर भारत-ब्रिटेन विजन 2035 की पुष्टि की।

कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा, जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल और दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला से भी मुलाकात की। उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री से भी भेंट की।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

32 मिनट ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

36 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

44 मिनट ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

2 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

2 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

2 घंटे ago