भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज गुजरात के नर्मदा जिले में 11 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज गुजरात के नर्मदा जिले में 11 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विदेश मंत्री ने एमपीएलएडी कार्यक्रम के अंतर्गत लाछरास गांव में स्मार्ट आंगनवाड़ी और स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपीपला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी दौरा किया।

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए डॉ. एस. जयशंकर ने जमीनी स्तर पर सुचारू और कुशल पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए डाकघर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजपीपला के छोटूभाई पुरानी स्पोर्ट्स कैंपस में आधुनिक उपकरणों से लैस उन्नत नए जिमनास्टिक हॉल का भी उद्घाटन किया।

पास्‍पोर्ट के विषय में कम से कम तो बढ़ गई है। उनको लगता है कि विदेश मंत्री कुछ तो उनका कर रहे हैं। जिमनास्टिक का वहां जो फैसलिटी है कि वो कमरा भी है बहुत बड़ा जिमनास्टिक का कमरा और वहां जिमनास्टिक के लिए जो स्‍पेशल जो इक्‍वीपमेंट जो सुविधाएं जो हैं के उसके लिए ग्राउंड कैसे तैयार करना पड़ता है। ताकि लोग जो हैं बच्‍चे जो हैं वहां जिमनास्टिक सिख सकें।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago