भारत

DRI ने मिजोरम में मादक पदार्थ तस्करी को विफल किया, 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नशीली दवाओं के खतरे के विरुद्ध लड़ाई जारी रखते हुए 30.05.2025 को आइजोल-चंफई राजमार्ग (एनएच-6) पर सेलिंग, मिजोरम में एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 से 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की। जब्त की गई गोलियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध दवा बाजार में 9.72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई के अधिकारियों को 10 पैकेट मिले जिनमें तस्करी की गई दवा थी। इनको पीछे की सीट पर एक कोटर/कक्ष में चालाकी से छिपाया गया था। बरामद निषिद्ध माल और वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ को भारत-म्यांमार सीमा के ज़ोखावथर सेक्टर से म्यांमार से मिजोरम में तस्करी कर लाया गया था।

जनवरी 2025 से अब तक डीआरआई ने मिजोरम में 72 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम में अपराधियों के लिए 10 साल तक के कठोर कारावास सहित कठोर सजा का प्रावधान है।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

25 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

33 मिनट ago

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

3 घंटे ago