भारत

डीआरआई ने “ऑपरेशन बुलियन ब्लेज़” के तहत मुंबई में 11.88 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया और 11 लोग गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने “ऑपरेशन बुलियन ब्लेज़” के तहत मुंबई में सोने की तस्करी, उसे गुप्त भट्टियों में पिघलाने और परिष्कृत सोने को अवैध रूप से ग्रे मार्केट में बेचने में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, 10.11.2025 को मुंबई में चार गुप्त स्थानों पर सोने को पिघलाने वाली दो अवैध इकाइयों और सोने को अवैध रूप से ग्रे मार्केट में बेचने दो अपंजीकृत दुकानों की तलाशी ली।

दोनों अवैध भट्टियों में तस्करी किए गए सोने को मोम और अन्य रूपों में बदलने के लिए पूरी व्यवस्था थीं। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध भट्टियां चलाने वालों को हिरासत में ले लिया और मौके पर ही 6.35 किलोग्राम सोना बरामद किया। इसके बाद, तस्करी का सोना और पिघली हुई छड़ें स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो दुकानों की भी तलाशी ली गई, जिसमें से एक दुकान से 5.53 किलोग्राम अतिरिक्त सोने की छड़ें बरामद हुईं।

राजस्व खुफिया निदेशालय ने 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त की।

सोने की तस्करी, गलाने और अवैध बिक्री में श‍ामिल मास्टरमाइंड सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह मास्टरमाइंड द्वारा अपने पिता, एक प्रबंधक, सोना पिघलाने वाले चार व्‍यक्तियों, तस्करी किए गए सोने का रिकॉर्ड रखने वाले एक एकाउंटेंट और सोने के वितरण का काम संभालने वाले तीन डिलीवरी कर्मियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा था। सभी आरोपियों को मुंबई के संयुक्त वित्तीय आयुक्त (जेएमएफसी) के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सोने की तस्करी और अवैध बिक्री के लिए एक सुनियोजित साजिश रची गई थी, जो देश की स्वर्ण आयात नीति का घोर उल्लंघन है और इसका उद्देश्य सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाना था।

डीआरआई राजस्व और बाजारों को नुकसान पहुंचाने वाले और राजकोषीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले उन सभी संगठित तस्करी नेटवर्कों को समाप्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीआरआई देश की आर्थिक और राजकोषीय स्थिरता की रक्षा करके निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करता है।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

17 मिनट ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

43 मिनट ago

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…

49 मिनट ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

2 घंटे ago