Defence News

डीएससी ए-24 को कोलकाता स्थित टीटागढ़ में भव्य समारोह के बीच समुद्र में उतारा गया

पांच गोताखोरी सहायक जहाज (डीएससी) परियोजना के अंतर्गत निर्मित पांचवें जहाज डीएससी ए-24 को 1 अगस्त 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित टीटागढ़ में भव्य समारोह के बीच समुद्र में उतारा गया। इस अवसर पर श्रीमती कमल सिंह ने कार्मिक प्रमुख वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जहाज का औपचारिक जलावतरण किया। भारतीय नौसेना की समृद्ध परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस समारोह में सैन्य गरिमा और औपचारिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

गोताखोरी सहायक जहाज का निर्माण मेसर्स टीआरएसएल, कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। ये पोत लगभग 300 से 400 टन विस्थापन क्षमता वाले हैं और द्वि-पतवार डिजाइन पर आधारित हैं। इससे इन्हें समुद्र में बेहतर स्थिरता, अधिक डेक क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट संचालन क्षमता प्राप्त होती है। ये सभी विशेषताएं इन्हें गोताखोरी अभियानों के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती हैं। इन पोतों का अभिकल्पन व निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) द्वारा निर्धारित नौसैनिक मानकों एवं विनियमों के अनुरूप किया गया है, जिससे इनकी सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता सुनिश्चित होती है।

इन जहाजों के भारतीय नौसेना में शामिल होने से गोताखोरी सहायता, पानी के भीतर जांच, बचाव कार्य में सहायता व तटीय क्षेत्रों में तैनाती की क्षमताओं में वृद्धि होगी। इन जहाजों में प्रयुक्त लगभग 70 प्रतिशत मुख्य एवं सहायक उपकरण घरेलू निर्माताओं से प्राप्त किए गए हैं। इसलिए ये गोताखोरी सहायक जहाज भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय की ‘आत्मनिर्भर भारत’ तथा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गर्व के प्रतीक हैं।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

20 मिनट ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

24 मिनट ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

3 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने…

3 घंटे ago