उत्तर प्रदेश में लगातार वर्षा से कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। राज्य में सतरह जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
उत्तर प्रदेश के 17 जिलों की 40 तहसीलें, 694 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब एक लाख सोलह हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। प्रभावित आबादी की सहायता के लिए 14 एनडीआरएफ टीमों, 15 एसडीआरएफ टीमों और 48 पीएसी टीमों को तैनात करके राहत प्रयासों को तेज कर दिया गया है। 11 सौ 93 बाढ़ चौकियाँ स्थिति पर नज़र रख रही हैं और 25 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुँचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और जरूरी निर्देश दे रहे हैं।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…