मौसम

त्रिपुरा में चक्रवाती तूफान रेमाल के प्रभाव से आज रात से बारिश शुरू होने की आशंका है जो 29 मई तक जारी रह सकती है

त्रिपुरा में, चक्रवाती तूफान रेमाल के प्रभाव से आज रात से बारिश शुरू होने की आशंका है जो 29 मई तक जारी रह सकती है। गरज के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिण ढलाई, खोवाई और त्रिपुरा के पश्चिम जिलों के कुछ स्‍थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। जिला मजिस्‍ट्रेट और कलेक्‍टरों को एहतियाती उपाय करने के परामर्श जारी किए गए है। राज्‍य और जिला स्‍तरों पर आपातकालीन कार्रवाई केन्‍द्र चौबीसों घंटे कार्य कर रहे हैं।

राज्‍य के अधिकारियों ने अगले दो दिनों 27 और 28 मई को स्‍कूल, शैक्षणिक संस्‍थान और आंगनवाडी केन्‍द्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। विमान, ट्रेन और यातायात के अन्‍य साधन रद्द होने की स्थिति में परिवहन विभाग को रेलवे, हवाई अड्डा प्राधिकरण और सडक परिवहन के साथ समन्‍वय करके लोगों को सूचित करने की सलाह दी गई है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल को दक्षिण त्रिपुरा और गोमती जिलों के शांतिरबाजार में एक टीम को तैयार रखने को कहा गया है। राज्‍य आपदा मोचन बल की एक टीम किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहेगी। खाद्य विभाग को भोजन और आवश्‍यक आपूर्ति की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मछुआरों को 28 मई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

कोलकाता से आने वाली सभी उडानें 27 मई की सुबह तक रद्द रहेगी, लेकिन दिल्‍ली, बेंगलूरू और गुवाहाटी से आने वाली सभी उडानें सामान्‍य रूप से चल रही हैं।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

14 मिनट ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

15 मिनट ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

17 मिनट ago

कैबिनेट ने राजस्थान के बालोतरा जिले में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL), पचपदरा के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान…

18 मिनट ago

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी हो…

45 मिनट ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, चालू वित्‍तवर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर…

48 मिनट ago