केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजस्थान प्रवास के दौरान बारां में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को 2,89,355 आवासों की स्वीकृति एवं 3,473 करोड़ रुपये की परियोजना का पत्र सौंपा, साथ ही कृषि उन्नति व पीएम आरकेवीवाई के लिए 340.59 करोड़ रु. की राशि का भी स्वीकृति पत्र दिया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान के गरीब भाई-बहनों को पक्के घर देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा किया जा रहा है। आज 2,89,355 घरों की स्वीकृति 3,473 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान को समर्पित की जा रही है, ये सौगात सीधे उन परिवारों के जीवन में बदलाव लाएगी जो अभी तक कच्चे मकान में रहते थे। साथ ही कृषि से जुड़ी योजनाओं के तहत 340.59 करोड़ रुपये भी राज्य के विकास के लिए जारी किए गए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 29,13,749 नए लाभार्थियों का सर्वे किया गया है और फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद शेष पात्रों को भी घर आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने जिला और पंचायत स्तर पर पारदर्शी लिस्ट चिपकाने, आपत्तियाँ सुनने और गलत कटौती रोकने का निर्देश दिया ताकि पात्रों के नाम गलती से न कटें।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…