भारत

केंद्रीय सूचना आयोग ने ‘सेकंड अपील और शिकायत पोर्टल’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने अपने ‘अपग्रेडेड अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) का शुभारंभ किया। इस अपग्रेडेड पोर्टल का उद्घाटन मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने किया।

इस अपग्रेडेड पोर्टल को निर्धारित परियोजना समयसीमा के अनुसार विकसित और लागू किया गया है। इसका उद्देश्य आयोग के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दूसरी अपील और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS) एक ऑनलाइन वेब एप्लिकेशन पोर्टल है, जिसे केंद्रीय सूचना आयोग ने पहली बार सितंबर 2016 में शुरू किया था। यह लोगों को ऑनलाइन दूसरी अपील और शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है तथा मामलों के पंजीकरण, सुनवाई की तिथि निर्धारित करने, निर्णय जारी करने, निर्णय अपलोड करने और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के संपूर्ण डिजिटल प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है।

AppCoMS 2.0 को बेहतर सुरक्षा मानकों, उन्नत सुविधाओं और अधिक सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के साथ एक तकनीकी रूप से उन्नत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह दूसरी अपीलों और शिकायतों के निस्तारण को अधिक सरल बनाएगा और आवेदकों तथा अन्य हितधारकों को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव प्रदान करेगा।

AppCoMS 2.0 की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें आवेदकों, लोक प्राधिकरणों के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारियों (सीपीआईओ) और अन्य हितधारकों के लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर से जुड़े उपयोगकर्ता खाते बनाने की सुविधा दी गई है। इस अपग्रेडेड सिस्टम में आवेदक अपने उपयोगकर्ता खातों के माध्यम से दूसरी अपील और शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

नई प्रणाली के तहत आवेदकों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदक मामले की समय-सीमा देख सकेंगे, दस्तावेजों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, सुनवाई संबंधी नोटिस डाउनलोड कर सकेंगे और निर्णयों एवं आदेशों की प्रतियां भी प्राप्त कर सकेंगे। AppCoMS 2.0 की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता आयोग द्वारा नोटिस और आदेशों पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) के उपयोग की सुविधा है।

अपग्रेडेड पोर्टल लोक प्राधिकरणों और उनके नामित अधिकारियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है। इसके तहत सीपीआईओ के लिए यूजर्स अकाउंट बनाए जाएंगे, जिससे वे दूसरी अपीलों और शिकायतों का विवरण देख सकेंगे तथा पोर्टल के माध्यम से मामलों से संबंधित दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

ट्रांज़िशन पीरियड (1 अगस्त से आगे) के दौरान जारी किए गए और डाक के माध्यम से भेजे गए निर्णयों को आने वाले दिनों में उन्नत पोर्टल और वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

AppCoMS 2.0 का शुभारंभ प्रौद्योगिकी और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने की भारत सरकार की लगातार कोशिशों का ही एक हिस्सा है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

3 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

8 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

9 घंटे ago