भारतीय जन संचार संस्थान- आईआईएमसी में पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ई-काउंसलिंग के लिए छात्रों को www.iimc.admissions.nic.in पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को पंद्रह सौ रुपये और अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में पहली मेरिट लिस्ट 11 मई को घोषित की जाएगी।
आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) प्रोफेसर गोविंद सिंह ने बताया है कि इस वर्ष भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) के माध्यम से ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ई-काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।
आईआईएमसी में अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। संस्थान का शैक्षणिक सत्र 5 अगस्त से शुरू होगा।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी, संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iimc.admissions.nic.in से ली जा सकती है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…