Defence News

जॉर्डन सशस्त्र बल प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान (SNC), कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला का दौरा किया

कमांडर हाज़ेम आई मैता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जॉर्डन सशस्त्र बल (जेएएफ) प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने 29 अप्रैल से 04 मई 24 तक दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला का दौरा किया। इस पहली यात्रा का उद्देश्य सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान था। 23 मार्च को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर आयोजित दूसरी सलाहकार बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने एसएनसी, कोच्चि के पेशेवर प्रशिक्षण स्कूलों में विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया। इस दौरे के मुख्य पहलुओं में सिमुलेटर से परिचित कराना, पेशेवर बातचीत और वीबीएसएस एवं डाइविंग ऑपरेशन्‍स का प्रदर्शन शामिल है। स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में जहाजों की मरम्मत सुविधाओं का एक निर्देशित दौरा भी आयोजित किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना और जॉर्डन सशस्त्र बलों के बीच नौसेना प्रशिक्षण और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भागीदारी के अवसरों पर दक्षिणी नौसेना कमान के प्रशिक्षण कोमोडोर श्रीतनु गुरु के साथ बातचीत की।

आईएनए में इस प्रतिनिधिमंडल ने आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी से मुलाकात की और प्रशिक्षण पद्धतियों, नेतृत्व रणनीतियों और परिचालन अनुभवों के बारे में परिज्ञान साझा किया। उन्हें अकादमी की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में चर्चा की गई। जॉर्डन सशस्त्र बल प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बड़े दायरे के तहत भारत नौसेना और जॉर्डन सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

9 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

9 घंटे ago