भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026 ने विचार प्रस्तुत करने और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

डॉ. जयशंकर ने सम्मेलन के दौरान रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया टोइउ से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने भारत-रोमानिया द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। साथ ही संभावनओं को और बेहतर ढंग से साकार करने पर सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्री ने जर्मन संसद बुंडेस्टैग में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन के नेता जेन्स स्पैन और उनकी टीम से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को गहरा करने में उनके समर्थन की सराहना की और समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. जयशंकर, एपीएम टर्मिनल्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से भी मिले और भारत के साथ समुद्री अवसंरचना तथा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

6 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

6 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

6 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

6 घंटे ago