भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने नई दिल्ली में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर से मुलाकात की। बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि निकटतम पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों के बीच आपसी हित और पारस्परिक संवेदनशीलता से संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभिव्‍यक्ति पड़ोसी प्रथम नीति और सागर मिशन में निहित है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मालदीव के विकास में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सामाजिक सरोकार से लेकर चिकित्सा सहायता देकर मालदीव के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भारत ने सीधे योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज एक अस्थिर और अनिश्चित दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में पड़ोसी देशों की निकटतम साझेदारी बहुत मूल्यवान है।

द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह दोनों देशों के साझा हित में है कि वे इस बात पर सहमत हों कि संबंधों को बेहतर तरीके से आगे बढाया जाये।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

22 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

45 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

47 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

59 मिनट ago