विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बहरीन में राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर चार खाड़ी देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कतर से बहरीन पहुंचे। यात्रा के अन्य चरण में कुवैत और ओमान भी शामिल हैं।
विदेश मंत्री ने राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं दी। डॉ. जयशंकर ने बहरीन में प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
डॉ. जयशंकर ने बहरीन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। अपनी यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए चारों खाड़ी देशों के अपने समकक्षों और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…