भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर रूप का मुकाबला करने को तत्‍पर है। नई दिल्‍ली में कल अमरीका के 250वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति पर दृढ़ रहना होगा।

भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लडाई लड़ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारी कतई बर्दाश्त न करने की नीति रही है। ऐसा इसलिए है कि आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। हमारे संबंधों में आपसी सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका है। यह हमारी राजनीति समझ को बनाने में सेतु का काम करता है।

डॉ जयशंकर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था को जोखिम से बचाने और विश्‍व को अधिक विकल्‍प उपलब्‍ध कराने में दोनों देशों का हित है। विदेश मंत्री ने कहा कि अनेक स्थितियों में दोनों देशों को विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रभावी रणनीतिक साझेदार बनाया है।

Editor

Recent Posts

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 मिनट ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

13 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

15 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

18 मिनट ago

भारत और फ्रांस ने विद्युत क्षेत्र में सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने नई दिल्ली में फ्रांस की ईडीएफ के अध्यक्ष…

21 मिनट ago