अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा है। तीन महीने से जारी संघर्ष में अमरीकी प्रशासन ने फिलहाल किसी बड़े समझौते की संभावना से इंकार किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन के अंतर्गत ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते में कोई वित्तीय छूट नहीं दी जाएगी।

मीडिया के अनुसार, विचाराधीन समझौते में 60 दिन के लिए युद्धविराम बढ़ाना, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत शामिल है। हालांकि इस प्रस्‍ताव को लेकर रिपब्लिकन पार्टी में भी मतभेद है, कुछ का कहना है कि यह प्रस्‍ताव ईरान के प्रति बहुत नरम रुख अपनाता है। सीनेटर टेड क्रूज़ ने इसे एक बड़ी गलती बताया है, जबकि सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष रोजर विकर ने कहा कि 60 दिन का युद्धविराम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की उपलब्धियों को निरर्थक कर देगा। विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधि माइक लॉलर ने कहा कि अमरीकी प्रशासन ईरान को बातचीत करने के लिए विवश करने में सफल रहा है। अमरीका और इस्राएल ने 28 फरवरी को ईरान पर व्यापक हमले शुरू किए थे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

6 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago