भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और बुल्गारिया के संबंध दीर्घकालिक और स्थिर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि भारत और बुल्गारिया के संबंध दीर्घकालिक और स्थिर हैं। बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा-चामोवा से मुलाकात के दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश मिलकर भविष्‍य में संबंधों को बेहतर करने पर कार्य करेंगे। हमारी बातचीत के तीन पहलू थे: पहला, भारत और बुल्गारिया के बीच आपसी सहयोग; दूसरा, भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझेदारी; और तीसरा, वैश्विक स्थिरता और विकास के लिए ताकतवर देश किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं।

डॉ जयशंकर ने बल देकर कहा कि आर्थिक सुरक्षा और आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर भारत का स्पष्ट रुख है।

भारत का मानना है कि यह दौर युद्ध का नहीं है और संघर्षों का एकमात्र समाधान बातचीत तथा कूटनीति है। जब बात आर्थिक जोखिमों की आती है, तो इससे निपटने का तरीका मज़बूत आपूर्ति श्रृंखला और अधिक विविधता है और यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि समुद्री व्यापार में कोई रुकावट न आए। साथ ही आतंकवाद के मामले में दुनिया को शून्य सहिष्णुता की नीति पर स्पष्ट रुख अपनाना होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री अभ्यास इंद्र 2026 में शामिल होने के लिए रूस के…

15 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

16 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

27 मिनट ago

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…

36 मिनट ago