अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री को आतंकवाद के विरूद्ध भारत की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल शाम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। उन्‍होंने सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत हमले को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से सामना करेगा। उन्होंने कहा कि वे आतंकवाद से लड़ाई में अमरीका के भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता की अत्यंत सराहना करते हैं।

डॉ. जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ टेलीकांफ्रेंस में आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई की चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष बढ़ाने के किसी भी प्रयास का माकूल जवाब दिया जाएगा।

डॉ. जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश कार्यों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्‍लास के साथ भी मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस दौरान संयम बरता है और संघर्ष बढ़ाने की किसी भी हरकत का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

6 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

6 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

23 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

24 घंटे ago