भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कनाडा के विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तेजी से प्रगति हो रही है। दोनों देश साझेदारी को आगे बढाने के जरूरी तंत्रो को बहाल करने और नई ऊर्जा देने पर काम कर रहे हैं। नई दिल्‍ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठक में डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढने का है।

उन्‍होंने कहा कि दोनो पक्षों ने आज की बैठक के लिए व्‍यापार, निवेश, असैन्‍य परमाणु सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ऊर्जा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग का महत्‍वकांक्षी प्रारूप तैयार किया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के मामलों में सक्रिय रहने की भारत और कनाडा की पुरानी परम्‍परा रही है और दोनों देश प्रभावी बहुपक्षवाद और जलवायु कार्रवाई के समर्थक हैं।

जब हम कनाडा को देखते हैं, तो हम एक पूरक अर्थव्यवस्था देखते हैं, हम एक खुला समाज देखते हैं, विविधता और बहुलवाद देखते हैं और हमारा यह मानना ​​है कि यह एक घनिष्ठ, टिकाऊ और दीर्घकालिक मित्र का यह आधार है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago