विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल मैड्रिड में स्पेन के विदेश मंत्री होसे मैनुअल अल्बारेस के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, शहरी विकास और रेलवे सहित द्विपक्षीय साझेदारी पर दोनों की सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि भारत मजबूत भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के समर्थक और विश्वसनीय भूमध्यसागरीय भागीदार के रूप में स्पेन की सराहना करता है।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने खेल और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-स्पेन के बीच इस वर्ष संबंध और मजबूत होंगे तथा सहयोग के लिए नई गति मिलेगी।
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्या की स्मृति में आज…
अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…