भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री लैमी के साथ बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान बांग्लादेश में उभरते हालात पर चर्चा की।

एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और लैमी ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से फोन पर बात हुई। बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।’’

जयशंकर और ब्रिटिश विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लंदन में शरण लेने की प्रारंभिक योजना की पृष्ठभूमि में हुई है। ब्रिटेन द्वारा हालांकि उन्हें शरण देने में संकोच किये जाने के कारण यह योजना अवरुद्ध हो गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर चली गईं। पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद 76 वर्षीय हसीना लंदन जाने की योजना के साथ दिल्ली के निकट हिंडन स्थित वायुसैनिक अड्डे पर उतरी थीं। यह योजना सफल नहीं हो सकी क्योंकि ब्रिटेन ने संकेत दिया कि उन्हें (शेख हसीना) अपने देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की किसी भी संभावित जांच के खिलाफ कानूनी संरक्षण नहीं मिल सकता है।

लैमी ने सोमवार को लंदन में एक बयान में कहा था कि बांग्लादेश में पिछले दो सप्ताह में हुई जबरदस्त हिंसा में जानमाल की काफी क्षति हुई है तथा देश ‘‘घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण एवं स्वतंत्र जांच का हकदार है।’’ ऐसा कहा जा रहा है कि हसीना शरण लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कतर, सऊदी अरब और फिनलैंड समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago