विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की, जिसमें व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। विदेश मंत्री जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच यह बातचीत नव-नियुक्त अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यापार मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत होगी।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मार्को रुबियो के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और वे संपर्क में रहने पर सहमत हुए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अमरीका के विदेश मंत्री रुबियो के साथ एक अच्छी बातचीत पूरी की। दोनों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, परमाणु सहयोग, रक्षा और ऊर्जा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों इन और अन्य मुद्दों पर संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…