भारत

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि पिछले एक वर्ष में भारत और मॉरीशस के बीच साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पोर्ट लुई में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भेंट के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा में समुद्री सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास और जन-संबंधों सहित कई क्षेत्र शामिल थे। उन्होंने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप भारत का निरंतर समर्थन दोहराया। डॉ. जयशंकर कल नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचे।

विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने संबंधों को महत्‍वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों, आपसी विश्वास और बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की तीन प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं – पड़ोसी प्रथम नीति, महासागर परिकल्‍पना और ग्‍लोबल साउथ के लिए प्रतिबद्धता – में मॉरीशस का एक विशेष स्थान है।

डॉ. जयशंकर ने विकास सहयोग के बारे में कहा कि भारत ने मॉरीशस में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल समाधानों के क्षेत्र में भारत और मॉरीशस के बीच एक व्यापक और गतिशील साझेदारी है।डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक सहयोग की आशा है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

1 घंटा ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

2 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

2 घंटे ago

डीआरआई मुंबई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़; लगभग 30 किलोग्राम सोना (कीमत ₹38 करोड़) जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार

संगठित सोने की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने…

2 घंटे ago