विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि चीन पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती निभाने के लिए आतंक के खिलाफ दोहरे मापदण्ड नहीं अपना सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक ऐसी समस्या है जो सभी को चिंतित करती है। अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक फ्रांसीसी अखबार के साथ एक साक्षात्कार में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत का संघर्ष आतंकवाद के खिलाफ है न कि किसी देश के खिलाफ। उन्होंने बताया कि भारत आतंकवाद को कतई न बर्दाश्त करने की नीति बनाए रखता है जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देना जारी रखता है। उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादी भारत पर फिर से हमला करते हैं, तो उन्हें जहां भी पाकिस्तान में संरक्षण दिया जाएगा वहां मुहतोड जबाव दिया जायेगा।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…