अमरीका के अलास्का में भारतीय समय के अनुसार कल रात करीब दो बजकर सात मिनट पर 7 दशमलव तीन की तीव्रता का भूकम्प आया। अलास्का की भूकम्प निगरानी एजेंसी ने बताया है कि भूकम्प का केंद्र अलास्का में सेंड पॉइन्ट के 89 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। भूकम्प के कारण अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। अलास्का भूकम्प केंद्र के निदेशक और राज्य के भूकम्प विज्ञानी माइकल वेस्ट ने बताया कि समय के साथ भूकम्प की तीव्रता कम हो रही है और त्सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…