बिज़नेस

प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ ज़ब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की अठारह से ज़्यादा संपत्तियाँ, सावधि जमा, बैंक शेष और गैर-सूचीबद्ध निवेश में शेयरधारिता सहित कुल मिलाकर एक हजार 120 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ अस्थायी रूप से ज़ब्त की हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इनमें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सात परिसंपत्तियां, रिलायंस पावर लिमिटेड की दो परिसंपत्तियां और रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की नौ संपत्तियाँ शामिल हैं। इसमें आगे कहा गया है कि ये संपत्तियाँ रिलायंस अनिल अंबानी समूह के बैंक धोखाधड़ी मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ज़ब्त की गई हैं। इस कार्रवाई से पहले, एजेंसी रिलायंस अनिल अंबानी समूह की विभिन्न कंपनियों से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की संपत्तियाँ ज़ब्त कर चुकी थी। इस नवीनतम कार्रवाई के साथ, समूह के खिलाफ अब कुल ज़ब्तियों की संख्या बढ़कर दस हजार 117 करोड़ रुपये हो गई है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

7 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

7 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

7 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

7 घंटे ago