भारत

प्रवर्तन निदेशालय ने अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय, दिल्‍ली अस्‍पताल निर्माण घोटाले से जुडे मामले में दिल्‍ली के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित 13 अलग-अलग स्‍थानों पर छापे मार रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान अस्‍पताल निर्माण परियोजनाओं की स्‍वीकृति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। निदेशालय द्वारा परियोजनाओं में श‍ामिल ठेकेदारों के दफ्तरों और आवासों पर भी तलाशी हो रही है।

दिल्‍ली पुलिस की भ्रष्‍टाचार रोधी शाखा ने सौरभ भारद्वाज के साथ निजी ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एजेंसी ने बताया है कि यह कार्रवाई प्राथमिकी में लगे आरोपों और जांच के दौरान मिले दस्‍तावेजों के आधार पर की जा रही है।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

10 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

12 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

12 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

12 घंटे ago