अंतर्राष्ट्रीय

मिस्र ने गाजा में चल रहे संघर्ष में तनाव कम करने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए

मिस्र ने इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम को बहाल करने के मकसद से एक नया प्रस्ताव रखा है। इसे गाज़ा संघर्ष में तनाव को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

मिस्र की योजना बंधकों की रिहाई और उनकी संभावित वापसी के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण पेश करती है। इसके तहत, हमास को हर सप्ताह पाँच इजरायली बंधकों को रिहा करने का सुझाव दिया गया है। प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार, बंधकों की रिहाई के शुरुआती सप्ताह के बाद इजरायल युद्ध विराम के दूसरे चरण को लागू करेगा। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अमरीका और हमास दोनों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जबकि इजरायल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस पहल में, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) के साथ चल रही चर्चाएं शामिल हैं, क्योंकि दोनों पक्ष तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान के लिए संभावित रास्ता तलाश रहे हैं।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

8 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

10 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

11 घंटे ago