भारत

ओडिसा में हिंसा के कारण चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ, गंजम जिले में झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मृत्‍यु और आठ घायल

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के शीर्ष नेता प्रचार-अभियान में जुटे हैं। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सुबह भुवनेश्वर में एक मेगा रोड शो किया। वे आज दोपहर सुंदरगढ़ और बरगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी आज शाम भुवनेश्वर में रोड शो करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर हैं और आज दोपहर कंधमाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत फूलबनी में एक विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हिंसा से चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ है।

गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं। ये घटना कल रात अस्का संसदीय क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना में कथित तौर पर शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गंजाम जिले में एक अन्य घटना में, दो गुटों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चुनाव आयोग ने गंजाम कलेक्टर को जिले में हिंसा रोकने के लिए आवश्‍यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

2 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

2 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

2 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

2 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago