निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) पर तृणमूल कांग्रेस की आशंकाओं का खंडन करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. पर कल नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मिला था।
आयोग ने प्रतिनिधिमंडल से 9 दिसंबर के बाद मसौदा सूची जारी किए जाने के पश्चात दावे और आपत्तियाँ प्रस्तुत करने को कहा। आयोग ने कहा कि तब तक पार्टी को चुनाव अधिकारियों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त को एक पत्र में कहा है कि बी.एल.ओ. पर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव न बनाया जाए और उन्हें धमकी न दी जाए।
निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बस्तियों, बहुमंजिला इमारतों और गेट बंद आवासीय परिसरों में नए मतदान केन्द्र स्थापित करें।
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित हाल की घटनाओं पर आयोग ने कार्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को इस संबंध में सुरक्षा सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि केवल भारत के नागरिक ही मतदान कर सकते हैं और अनुच्छेद-326 के अनुसार विदेशी नागरिकों को मतदान की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…