निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी और वित्त मंत्रालय में अपर सचिव डॉक्टर आनंदन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पर्यवेक्षक होंगे।
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होना है। पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। देश में यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। इस महीने की 25 तारीख तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…