आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 अगस्त 2025

जी.एस.टी. की नई दरों की मंजूरी का समाचार अधिकतर अख़बारों ने मुखपृष्‍ठ पर दिया है। हिन्‍दुस्‍तान और दैनिक जागरण ने लिखा है- सस्‍ते सामान का रास्‍ता हुआ साफ। दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार- चार की जगह अब पांच और 18 प्रतिशत के दो स्‍लैब। पंजाब केसरी की सुर्खी है- मंत्रियों के समूह ने दी मंजूरी, आम आदमी को बड़ी राहत। अमर उजाला लिखता है- नब्‍बे फीसदी वस्‍तुएं होंगी सस्‍ती।

राष्‍ट्रीय सहारा और वीर अर्जुन की सुर्खी है- अमरीकी टैरिफ के खिलाफ भारत के साथ चीन, कहा- पचास प्रतिशत शुल्‍क लगाने का पूरी तरह करते हैं विरोध।

देशबंधु और जनसत्‍ता की ख़बर है- असम सरकार का फैसला, सितम्‍बर के बाद 18 साल से ऊपर के लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार- रोहिंग्‍या और बांग्‍लादेशियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आठ लोग उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार।

बिजनेस स्‍टैन्‍डर्ड की सुर्खी है- जोखिम में बढ़ोतरी, पिछले नौ महीनों में स्‍मॉलकैप फंड में रिटेल निवेश बढ़ा।

दैनिक जागरण के कारोबार पन्‍ने की ख़बर है- जून महीने में ई.एस.आई. योजना के अंतर्गत 19 लाख से अधिक नए खाते जोड़े गए।

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला और प्रशांत बालाकृष्‍णन नायर की केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात का समाचार राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रथम पृष्‍ठ पर सचित्र प्रकाशित किया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता की

भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर क्राइम और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता…

2 घंटे ago

एपीडा ने त्रिपुरा से NPOP प्रमाणित 18 मीट्रिक टन पारंपरिक चावल को ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड निर्यात करने में सहायता की

एनपीओपी प्रमाणित चार किस्मों के 18 मीट्रिक टन चावल की खेप 2 सितंबर, 2026 को…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री…

2 घंटे ago

NIELIT ने इंटेल इंडिया के सहयोग से इंडिया हैबिटेट सेंटर में “एजेंटिक एआई युग के लिए भविष्य कार्यबल को तैयार करना” विषय पर एक राष्ट्रीय नेतृत्व संवाद का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने…

2 घंटे ago

केन्द्रीय गृह सचिव ने हिमालयी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की GLOF और हिमस्खलन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज नई दिल्ली में हिमालयी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की…

2 घंटे ago