भारत

निर्वाचन आयोग ने उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किये

निर्वाचन आयोग ने उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी और वित्‍त मंत्रालय में अपर सचिव डॉक्‍टर आनंदन उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पर्यवेक्षक होंगे।

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होना है। पिछले महीने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से जगदीप धनखड़ के इस्‍तीफे के बाद यह चुनाव कराना आवश्‍यक हो गया था। देश में यह 17वां उपराष्‍ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्‍ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें लोकसभा और राज्‍यसभा के सदस्‍य होते हैं।

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने सीपी राधाकृष्‍णन को उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया है, जबकि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्‍मीदवार होंगे। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। इस महीने की 25 तारीख तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago